
एटा पुलिस को मिली सफलता – थाना नयागांव पुलिस द्वारा 35 पौआ अवैध देशी शराब सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में अवैध शराब तथा शराब तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना नयागांव पुलिस द्वारा 35 पौआ अवैध देशी शराब सहित 01 शराब तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 09.04.2021 को थाना नयागांव पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कस्बा सराय अगहत मैं बंजारों के डेरों के पास से समय करीब 19.20 बजे, 35 पौआ देशी शराब सहित एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-
1- शमशाद अली पुत्र छोटे शाह निवासी मोहल्ला रेती सराय अहगत थाना नयागांव एटा।
बरामदगी
1- 35 पौआ अवैध देशी शराब।
गिरफ्तार करने वाले अधि0/कर्मचारीगण
- उप निरीक्षक मानसिंह
- उप निरीक्षक अरविंद कुमार