अवैध कच्ची शराब बनाते व तस्करी करते हुए 01 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

एटा -थाना कोतवाली नगर एटा पुलिस को मिली सफलता, अवैध कच्ची शराब बनाते व तस्करी करते हुए 01 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर श्री राजकुमार सिंह के नेतृत्व में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा दिनांक 10.04.2021 को अभियुक्त करन पुत्र चन्द्रपाल निवासी सैनिक पडाव हिन्दू नगर थाना कोतवाली नगर जिला एटा को 11 लीटर कच्ची शराब ,800 ग्राम यूरिया व शराब बनाने के उपकरणों सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर पर आबकारी अधिनियम व 227 भादवि के तहत अभियोग पंजीकृत कर थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-

  1. करन पुत्र चन्द्रपाल निवासी सैनिक पडाव हिन्दू नगर थाना कोतवाली नगर जिला एटा। बरामदगी
    1- 11 लीटर कच्ची शराब व 800 ग्राम यूरिया व शराब बनाने के उपकरण।

गिरफ्तार करने वाले अधि0/कर्मचारीगण –
1.उ0नि0 श्री हरेन्द्र सिंह

  1. कां0 26 बिजेन्द्र सिंह
    3.कां0 1257 हरवेन्द्र सिंह
    4.कां0 1227 अमित कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks