
एटा ~ थाना कोतवाली नगर एटा पुलिस को मिली सफलता, मारपीट व हत्या के प्रयास की घटना में वांछित चल रहा आरोपी युवक गिरफ्तार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर श्री राजकुमार सिंह के नेतृत्व में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा 01 वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 10.04.2021 को थाना कोतवाली नगर पुलिस को समय करीब 9:45 बजे मुखबिर की सूचना पर थाना कोतवाली नगर एटा पर पंजीकृत मु0अ0स0 305/2021 धारा 323, 504, 307 भादवि में वाँछित चल रहे अभियुक्त शैलेश कुमार पुत्र भीकम सिंह निवासी तुलसीपुरम नगला भजा थाना कोतवाली नगर एटा, को उसके मकान से गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-
1- शैलेश कुमार पुत्र भीकम सिंह निवासी तुलसीपुरम नगला भजा थाना कोतवाली नगर एटा
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल
- उपनिरीक्षक श्री हरेन्द्र सिंह
- कां0 26 बिजेन्द्र सिंह