मुख्तार अंसारी की पत्नी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली

मुख्तार अंसारी की पत्नी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली

विधायक मुख्तार अंसारी की पत्नी की याचिका पर आज (शुक्रवार) सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टल गई. सरकार की ओर से बताया गया कि सरकारी वकील बदले गए हैं और वकालतनामा दाखिल नहीं हो पाया, इसलिए दो हफ्ते सुनवाई टाली जाए. अब दो हफ्ते बाद सुनवाई होगी.

बता दें कि मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशां अंसारी ने याचिका लगाई थी. जिसपर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टल गई. इस याचिका में अफशां ने पति की ‘सुरक्षा’ सुनिश्चित करने और उसके खिलाफ निष्पक्ष रूप से मुकदमा चलाने का निर्देश देने का अनुरोध किया है.

अफशां अंसारी की ओर से दायर याचिका में आरोप लगाया गया है कि उत्तर प्रदेश में मुख्तार की जान को गंभीर खतरा है. याचिका के अनुसार, अंसारी पर ऐसे राजनीतिक शत्रुओं द्वारा कई बार हमले का प्रयास किया जा चुका है, जो सत्ताधारी राजनीतिक दलों से जुड़े हुए हैं.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks