वोट मांगने गए प्रधान पद के दावेदार पर किया फायर

वोट मांगने गए प्रधान पद के दावेदार पर किया फायर
एटा – प्रधान पद के दावेदार पर आरोपी ने साथी के साथ मिलकर फायर कर दिया। जिसमें पीड़ित बच गया। आरोपी धमकी देते हुए भाग गया। मामले की रिपोर्ट पीड़ित ने दो आरोपियों के विरुद्ध दर्ज कराई है।

थाना रिजोर के गांव मिर्जापुर निवासी दीपक कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि सात अप्रैल को गांव में वोट मांगने के लिए जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में गांव के आरोपी शिवकुमार साथी के साथ आया और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर फायर कर दिया। इसमें पीड़ित बच गया। आरोपी धमकी देते हुए भाग गया।

पीड़ित वर्तमान में कोटा डीलर भी है और प्रधान पद का चुनाव भी लड़ रहा है। पीड़ित ने थाना रिजोर में जाकर तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसओ रिजोर सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित प्रधान पद का दावेदार है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks