
जिले में 12 संक्रमित और निकलने से बढ़ा डर
एटा – गुरुवार को जिले में 12 कोरोना पॉजिटिव और मिले हैं। उससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमितों को होम क्वारंटीन कराया है। गुरुवार को जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2603 हो गई है।
सीएमओ डा. अरविंद कुमार गर्ग ने बताया कि गुरुवार को जिले में हुई कोरोना जांच में 12 कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। उजिले में कोरोना संक्रमित से अब तक 29 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने 1618 लोगों की कोरोना जांच करायी है। जिले में अब तक तीन लाख 48 हजार 025 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। उसमें से 829 जांच पैंडिंग चल रही हैं।