आर्य ने सपत्नी सादगी पूर्ण किया नामांकन, क्षेत्र में भारी उत्साह की लहर

आर्य ने सपत्नी सादगी पूर्ण किया नामांकन, क्षेत्र में भारी उत्साह की लहर।

● क्षेत्र के सर्वांगीण विकास हेतु हमेशा रहूंगा समर्पित- राजू आर्य

● अन्याय एवं अत्याचार के खिलाफ अंतिम सांस तक लड़ूंगा जंग।

एटा। लंबे समय से मारहरा-ब्लाक प्रमुख के खिलाफ कानूनी जंग लड़ रहे रंजीत कुमार उर्फ राजू आर्य इसबार फिर चुनावी मैदान में मारहरा क्षेत्र के वार्ड नंबर 39 पर चुनाव लड़ रहे हैं तो वहीं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती ममता भी वार्ड नंबर 38 से चुनावी मैदान में हैं। दोनों ही प्रत्याशियों ने 07 फरवरी को बड़ी सादगी और साधारण ढंग से अपना नामांकन कर चुनावी मैदान में बिगुल फूंक दिया।
दोनों ही प्रत्याशी पिछले चुनाव में मारहरा- क्षेत्र से सदस्य का चुनाव भारी मतों से जीते थे। इस बार फिर से दोनों ही प्रत्याशी पूरे जोश और दमखम के साथ मैदान में हैं तो वहीं राजू आर्य अपनी एवंअपनी पत्नी की जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं। उनका कहना है की जनता का आशीर्वाद पहले से भी अधिक मिल रहा है, और पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार बड़े अंतर से चुनाव जीतेंगे और पूर्व की भांति ही जनता की सेवा करते हुए जनता के सुख-दुख में साथ खड़े रहेंगे एवं हमेशा की भांति क्षेत्र में हो रहे अत्याचार एवं अन्याय का हमेशा पूरी ताकत के साथ विरोध करता रहूंगा। आर्य ने कहा कि सर्वप्रथम उनकी प्राथमिकता अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सड़क मुहैया कराने की है। मारहरा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए इन तीनो क्षेत्रों का विकासशील होना अति आवश्यक है इनके बिना मारहरा क्षेत्र का चहुमुखी विकास संभव ही नही है,और इसके लिए वे और उनकी धर्मपत्नी पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ मारहरा के विकास में निरंतर जूट रहेंगे ताकि मारहरा क्षेत्र को जनपद के बेहतर एवं विकसित क्षेत्रो की सूची में अव्वल ला सकें।
साथ ही राजू आर्य ने कहा कि नवागत जिलाधिकारी व एसएसपी अराजक तत्वों को लेकर बेहद संवेदनशील हैं और लगातार बाहुबली एवं गुंडा प्रवृत्ति के‌ प्रत्याशियों पर कार्यवाही कर रहे हैं और पूरी उम्मीद है की चुनाव पूर्णतः शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न होगा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks