नाबालिग बालिका से अपहरण व दुष्कर्म की घटना में वांछित चल रहा आरोपी युवक गिरफ्तार

एटा ~ थाना बागवाला पुलिस को मिली सफलता, नाबालिग बालिका से अपहरण व दुष्कर्म की घटना में वांछित चल रहा आरोपी युवक गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में जनपद में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना बागवाला पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका उम्र करीब 14 को बहला फुसलाकर भगा ले जाना तथा अपह्रता/पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त अमित उर्फ अतेंद्र पुत्र किशनवीर सिंह निवासी अमृतपुर थाना जसरथपुर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटना:-* दिनांक 19.02.2021 को वादिया द्वारा थाना बागवाला पर इस आशय की लिखित तहरीर दी गई कि मेरी ननद को गांव के प्रमोद कुमार पुत्र देशराज, प्रीति देवी पत्नी प्रमोद कुमार व उमेशचंद पुत्र देशराज ने मिलकर अमित कुमार पुत्र किशनवीर निवासी अमृतपुर के साथ बहला फुसला कर कही गायब कर दिया है व दुष्कर्म भी किया है। इस सूचना पर थाना बागवाला पर *मुअसं- 61/2021 धारा 363, 366, 376 भादवि व ¾ पोक्सो एक्ट* पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा मुकदमा उपरोक्त के आरोपी युवक की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष बागवाला को निर्देशित किया गया। दिनांक 07.04.2021 को थाना बागवाला पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियोग में वांछित चल रहे अभियुक्त *अमित कुमार उर्फ अतेंद्र पुत्र किशनवीर निवासी अमृतपुर थाना जसरथपुर एटा* को समय करीब 19.30 बजे गोला कुआं चौराहे से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-
1-अमित कुमार उर्फ अतेंद्र पुत्र किशनवीर निवासी अमृतपुर थाना जसरथपुर एटा*

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल
1- उ0नि0 किशोरीलाल मीना
2- है0का0 सुखवीर सिंह
3- है0का0 राजेन्द्र सिंह

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks