अवैध शराब की तस्करी करते हुए दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

एटा – थाना बागवाला पुलिस को मिली सफलता, अवैध शराब की तस्करी करते हुए दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना बागवाला पुलिस द्वारा दिनांक 07.04.2021 को अभियुक्त श्याम सिंह पुत्र सोनपाल निवासी जलालपुर थाना बागवाला एटा व अभिषेक पुत्र अरविन्द सिंह निवासी नंगला पक्का थाना भोगांव जनपद मैनपुरी को 20 लीटर कच्ची शऱाब व 36 पव्वा देशी शराब के साथ श्याम सिंह के घर के पास ग्राम जलालपुर से समय 22.30 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना बागवाला पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता

  1. श्याम सिंह पुत्र सोनपाल निवासी जलालपुर थाना बागवाला एटा
  2. अभिषेक पुत्र अरविन्द सिंह नि0 नंगला पक्का थाना भोगांव जनपद मैनपुरी

बरामदगी-
1- 20 लीटर कच्ची शऱाब
2- 36 पव्वा देशी शराब

गिरफ्तार करने वाला पुलिसबल-
1- उ0नि0 श्री किशोरीलाल मीना
2- है0का0 धीरी सिंह
3- रि0का0 सोनू
4- रि0का0 शकील

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks