नाली में पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

*नाली में पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका* एटा। कोतवाली नगर के जीटी रोड स्थित गुलाब होटल के पास देर शाम एक युवक का शव नाली में पड़ा मिला है। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। युवक शहर के ही एक मोहल्ला का रहने वाला है और पत्नी से लंबे समय से विवाद चल रहा है, मां की ओर से हत्या की आशंका जताई गई है। कोतवाली नगर के मोहल्ला संजय नगर निवासी अशोक कुमार (35) पुत्र मंगल सिंह का मंगलवार की देर शाम नाली में शव पड़ा मिला। युवक का पत्नी से अलगाव काफी लंबे समय से चल रहा था, इसी वजह से वह शराब पीने का आदी हो गया। मृतक की मां ऊषा देवी का कहना है कि पुत्रवधू राखी से विवाद चल रहा है और मंगलवार दोपहर सौ रुपये लेकर घर से पुत्र निकला था, इसके बाद देरशाम नाली में पड़ा मिला। आरोप है कि सौ रुपये की शराब से बेहोश नहीं हो सकता, पुत्र की हत्या होने की आशंका है। पुत्रवधू दिल्ली में रहती है और कभी-कभी ही एटा आती है। प्रभारी निरीक्षक सुभाष बाबू कठेरिया ने बताया है कि युवक का नशे की हालत में ही नाली में गिरना प्रतीत हो रहा है, शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। अभी तक कोई शिकायत नहीं दी गई है और कोई शिकायत दी जाती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks