विश्व हिन्दू परिषद व बजंरग दल के तत्वावधान मे बैठक

एटा,8अप्रैल।विश्व हिन्दू परिषद व बजंरग दल के तत्वावधान मे एक बैठक का आयोजन कैम्प कार्यालय शान्ती नगर पर किया गया।बैठक की अध्यक्षता विश्व हिन्दू परिषद के विभागाध्यक्ष अरविन्द सिंह चौहान ने की।बैठक मे पुन्हैरा बंबे पर मिले गौबंश को लेकर चिन्ता व्यक्त की।
बैठक को सम्बोधित करते हुए श्री चौहान ने कहाँ कि उ.प्र.के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज गाय को लेकर चिंतित है उतनी ही दुर्दशा गायो की हो रही है।विश्व हिन्दू परिषद द्वारा कईवार जिला प्रशासन को अवगत कराया गया तो पूर्व मे रहे जिलाधिकारी सुखलाल भारती जी ने वताया कि ईओ नगरपालिका को जिम्मेदारी दी गई है कि वह शहर मे घूम रहे गौबंशो को गोशालाओं मे पहुंचाये गे लेकिन आज तक ऐसा नहीं हुआ अतः कुछ एक्सीडेंट मे मर रही है अतः कुछ को काटा जा रहा है।हिन्दू समाज के लिए गो माता है केन्द्र व उ.प्र मे हिन्दुत्व की सरकार फिर भी गाय माताओं की दुर्दशा।
श्री चौहान ने कहाँ कि पुन्हैरा बंबे की घटना बहुत ही निन्दनीय हैं ऐसी घटनाओं को विश्व हिन्दू परिषद व बजंरग दल किसी भी हाल मे बर्दाश्त नही करेगा।श्री चौहान ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस तरह की घटना जिस क्षेत्र मे हो वहाँ के अधिकारीयो की जिम्मेवारी फिक्स करे तथा सडकों पर घूम रहे गौबंशो को गौशालाओं मे पहुंचाया जाये अन्यथा गौबंशो की हो रही दुर्दशा को लेकर विश्व हिन्दू परिषद व बजंरग दल सडको पर उतरेगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।
बैठक मे,अभिनव मिश्रा,जितेंद्र कुमार, अभिषेक कुमार, राहुल कुमार, विक्रम प्रताप सिंह, रवि कुमार, आदि उपस्थित थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks