प्रियंका गांधी जी का चित्र लगा पेंडिल पहनाकर सम्मानित किया


एटा कल मेरठ में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग की पश्चिम उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में एटा जिला व शहर को को अच्छा कार्य करने के लिए उत्तर प्रदेश चेयरमैन शाहनवाज आलम, राष्ट्रीय सचिव जुबेर खान व रोहित चौधरी ने पश्चिम उत्तर प्रदेश में एटा को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया। जिला चेयरमैन डॉक्टर मजीउद्दीन व शहर चेयरमैन रियाज अब्बासी को सर्टिफिकेट देकर और राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रभारी प्रियंका गांधी जी का चित्र लगा पेंडिल पहनाकर सम्मानित किया और अलीगढ़ मंडल प्रभारी प्रदेश महासचिव सैयद मुनीर अकबर व एटा प्रभारी प्रदेश सचिव विंसेंट ज्वेल साहब को धन्यवाद देते हुऐ कहा अगर सभी जगह कांग्रेसी इसी तरह मेहनत करें तो 2022 में उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने से कांग्रेश को कोई नहीं रोक सकता पश्चिम उत्तर प्रदेश में एटा जिला है वहां पर अस्सी परसेंट ग्राम अध्यक्ष बनने पर बधाई दी ।
डॉ मजीउद्दीन व रियाज़ अब्बासी ने कहा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के आभारी हैं और हमें विश्वास दिलाते हैं और कांग्रेस को जहां जहां हमारी जरूरत होगी वहां मौजूद अपनी पूरी टीम के साथ रहेंगे हम अपने स्टेट कोऑर्डिनेटर सैयद मुनीर अकबर साहब व प्रदेश सचिव विंसेंट ज्वेल साहब का शुक्रिया अदा करते हैं जिन्होंने हमें इस मुकाम पर पहुंचाया
वहां इस मौके पर अल्पसंख्यक विभाग प्रदेश उपाध्यक्ष वसी अहमद रिजवी मोहम्मद अहमद, प्रदेश महासचिव सैय्यद मुनीर अकबर, खालिद खां, राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर अहमद खान, असद फारुख,ताहिर अन्सारी, नदीम सैफी

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks