छह वर्षीय मासूम की अपहरण कर हत्या

छह वर्षीय मासूम की अपहरण कर हत्या
एटा – जनपद के थाना सकरौली के गांव नगला टिकैत में अपहरण कर छह वर्षीय मासूम की हत्या कर दी गई। वह तीन दिन से लापता था। मंगलवार शाम बुर्जी के पास शव मिलने सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

थाना सकरौली के गांव नगला टिकैत निवासी सावित्री देवी ने तीन अप्रैल को रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसमें बताया कि छह वर्षीय मासूम बेटा सतीश साथी बच्चों के साथ खेलने के लिए निकला था। उसके बाद से घर नहीं लौटा। पुलिस ने अपहरण में रिपोर्ट दर्ज कर मासूम बच्चें की तलाश में जुट गई थी। मंगलवार शाम को घर से कुछ दूर बुर्जी के पास शव पड़ा मिला।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks