
गाइड लाइन के आधार पर प्रशासन ने अनुमति को निरस्त कर दिया।
एटा -जलेसर : नगर में इब्राहिम शाह की दरगाह पर गुरुवार से 764वें उर्स शरीफ का आयोजन होना था। जिसे लेकर आयोजक मंडल के अनुरोध पर प्रशासन ने आठ से 17 अप्रैल तक उर्स लगाने की अनुमति भी दे दी थी। अनुमति देने के कुछ घंटे बाद ही कोविड-19 के चलते शासन से मिली नई गाइड लाइन के आधार पर प्रशासन ने अनुमति को निरस्त कर दिया।
उपजिलाधिकारी एसपी वर्मा ने बताया की त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव तथा कोविड प्रोटोकाल के तहत एक स्थान पर पांच से अधिक लोग इकट्ठा न होने तथा 144 दंड प्रक्रिया संहिता का कड़ाई से अनुपालन कराए जाने के शासन के निर्देश के तहत आठ से 17 अप्रैल तक इब्राहिम शाह की दरगाह पर होने वाले उर्स तथा गांव सिलामई में दो से नौ अप्रैल तक होने वाले श्रीमद्भागवत के आयोजन की अनुमति को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। बीते साल लाकडाउन के कारण इब्राहिम शाह के उर्स का आयोजन नहीं हो सका था।