एटा में कोरोना का हमला और तेज, 17 पाजिटिव
~असरौली में दो शहर के आधा दर्जन मुहल्लों में भी कोरोना के केस~

एटा में कोरोना का हमला और तेज, 17 पाजिटिव
~असरौली में दो शहर के आधा दर्जन मुहल्लों में भी कोरोना के केस~
एटा: कोरोना की रफ्तार बेकाबू हो चुकी है। जनपद में 17 और लोग पाजिटिव पाए गए। इनमें आधा दर्जन लोग शहर के विभिन्न मुहल्लों के हैं। वहीं शहर के निकटवर्ती गांव असरौली में दो लोग और पाजिटिव पाए गए हैं। मंगलवार को दिनभर वैक्सीनेशन का काम जारी रहा।

ग्राम पंचायत असरौली में 11 व 12 वर्षीय बालक पाजिटिव मिले हैं। अलीगंज के मुहल्ला काजी में 45 वर्षीय व्यक्ति, शहर के प्रेम नगर में 51 वर्षीय एक व्यक्ति, मुहल्ला नारायण नगर में युवक, मारहरा में भी युवक, महिला अस्पताल में एक कर्मचारी, कचहरी रोड पर एक युवक, वर्मा नगर में एक युवती, ठंडी सड़क पर दो वृद्ध, गांव रामनगर में युवक, जिटौली में भी युवक संक्रमित मिले हैं। अवागढ़ में तीन लोग पाजिटिव पाए गए। मंगलवार को आरटीपीसीआर रिपोर्ट आई, जिसमें इन लोगों के पाजिटिव होने की पुष्टि हुई है। जनपद में हर रोज पाजिटिव केस मिल रहे हैं। अफसर चुनाव में व्यस्त हैं इसलिए वे कोरोना संक्रमण की ओर ज्यादा ध्यान नहीं दे पा रहे। स्थिति यह है कि न तो कहीं सैनिटाइजेशन किया जा रहा है और न ही हाट स्पाट बनाए जा रहे। इस लापरवाही के कारण लोग संक्रमित हो रहे हैं। हालांकि कई तरह की पाबंदियां लगाई गई हैं मगर वे नाममात्र के लिए दिखाई दे रही हैं। उधर, सीएमओ डा. अरविद गर्ग ने बताया कि कोरोना की रफ्तार तेज हो गई है, लोगों से अपील है कि वे सावधानी बरतें, मास्क व सैनिटाइजर का उपयोग अवश्य करें तथा टीकाकरण केंद्रों पर जाकर टीके अवश्य लगवाएं

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks