मारहरा में अधिक शराब पीने से मजदूर की मौत

मारहरा में अधिक शराब पीने से मजदूर की मौत
~मारहरा थाना क्षेत्र में अधिक शराब पीने से मजदूर की मौत हो गई।~
एटा: मारहरा थाना क्षेत्र में अधिक शराब पीने से मजदूर की मौत हो गई। वह होली पर्व पर हरियाणा स्थित ईंट भट्ठा से घर आया था। चार दिन से जमकर शराब पी रहा था।

सोमवार सुबह ग्राम खकरई निवासी रामदास ने पुलिस को बताया कि उसका 35 वर्षीय भाई भीमप्रकाश उर्फ जयप्रकाश हरियाणा में ईंट भट्ठा पर मजदूरी करता था। होली पर वह घर आया था। पिछले चार दिन से उसने खाना नहीं खाया। वह जमकर शराब पी रहा था। रविवार देर शाम भी उसने शराब का सेवन किया था। घर आकर वह लेट गया। तड़के जब पत्नी ने उसे मृत अवस्था में पड़ा देखा तो सूचना स्वजन को दी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks