बीयर न पिलाने पर हमला, सेल्समैन भाई समेत घायल:

फ्री बीयर न पिलाने पर हमला, सेल्समैन भाई समेत घायल:
एटा – मारहरा थाना क्षेत्र में फ्री बीयर न पिलाने पर कुछ लोगों ने लाठी-डंडे तथा सरियों से हमला कर सेल्समैन और उसके भाई को घायल कर दिया।

कस्बा मारहरा के मुहल्ला चोबदार निवासी अशोक कुमार ने पुलिस को बताया कि वह कस्बा स्थित बीयर की दुकान पर सेल्समैन है। रविवार को तीसरे पहर 5.30 बजे वह अपनी दुकान पर मौजूद था। भाई अनिल कुमार भी दुकान पर बैठा था। आरोप है कि तभी मुहल्ले का ही पूरन, उसका भाई पुष्पेंद्र तथा आलोक और उसका भाई अमर एक अन्य साथी समेत दुकान पर आ धमके। फ्री बीयर न पिलाने पर आरोपितों ने लाठी-डंडों तथा सरियों से हमला कर उसे और भाई को लहूलुहान कर दिया। इसके बाद आरोपितों द्वारा दुकान में तोड़फोड़ की गई। एसओ मारहरा अखिलेश कुमार तिवारी ने बताया कि सेल्समैन अशोक कुमार की तहरीर पर मामले की रिपोर्ट पूरन समेत पांच लोगों के खिलाफ दर्ज कर ली गई है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks