
मारपीट कर घायल किया दो लोगों को, रपट कराई दर्ज
एटा – अवागढ़ कस्बा के मुहल्ला यादव नगर निवासी जिलेदार ने मुहल्ले के ही वीरपाल पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं जलेसर कोतवाली के ग्राम फरीदपुर में हुई मारपीट में अमित कुमार घायल हो गया। घटना की रिपोर्ट अमित ने कप्तान सिंह समेत आठ लोगों के खिलाफ दर्ज कराई है।