
विहिप नेता राजू आर्य मारहरा के चुनावी रण में फिर से ताल ठोकने को तैयार ।
● हाल ही में जानलेवा हमले में गंभीर रूप से घायल हुए थे आर्य।
● चुनाव से वंचित रखने का भरसक प्रयास कर चुके हैं विरोधी।
एटा- भारतीय किसान विकास मंच के उत्तराखण्ड व उत्तर प्रदेश एवं हिमाचल प्रदेश के प्रभारी एवं अखिल भारतीय गोरक्षा महासंघ युवा मोर्चा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राजू आर्य निवर्तमान सदस्य क्षेत्र पंचायत पुन: मारहरा क्षेत्र पंचायत के वार्ड संख्या 39 से चुनावी रण में ताल ठोकने को तैयार हैं। सूत्रों के मुताबिक वार्ड संख्या 39 से निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख अनिल यादव भी सदस्य क्षेत्र पंचायत के लिए नामाकंन करने जा रहे हैं। यदि ऐसा होता है तो इस वार्ड में होने वाली चुनावी जंग का रोमांच चरम पर होगा। बताते चलें कि राजू आर्य वर्तमान ब्लॉक प्रमुख अनिल यादव के विरुद्ध द्वारा दो बार अविश्वास भी ला चुके हैं। लेकिन राजनैतिक हस्तक्षेप के चलते एवं चरमराती प्रशासनिक व्यवस्था के सहयोग से अनिल यादव माननीय उच्चतम न्यायालय का सहारा लेकर पांच साल का सफर तय कर गए। गौरतलब है कि विरोधियों द्वारा राजू आर्य को इस चुनावी जंग से विमुख रखने हेतु मत रद्द करवाने की भरसक कोशिशें की गई किन्तु अंततः चुनाव आयुक्त के आश्वासनों एवं हस्तक्षेप के पश्चात राजू आर्य ने अपना मताधिकार सुरक्षित करने में सफलता प्राप्त की। ऐसी कई साज़िशों एवं कई बार जानलेवा हमलों के शिकार होने के बावजूद विरोधियों के समक्ष घुटने टेकने की बजाय सीना तान कर चुनावी युद्ध में विरोधियों से भिड़ने को तैयार राजू आर्य की सुरक्षा को लेकर प्रशासन द्वारा समय रहते उचित इंतज़ाम नही किये गए हैं, इस बाबत चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने की सबसे बड़ी चुनौती प्रशासन के समक्ष है। संबंधित क्षेत्र पंचायत में सबसे बड़े धुर-विरोधी राजू आर्य एवं अनिल यादव वार्ड संख्या 39 पर एक बार फिर आमने सामने होंगे। विदित है कि राजू आर्य एवं अनिल यादव के बीच कई वर्षों से ब्लॉक प्रमुख पद के लिए रस्साकसी जारी है जिसके कारण इस चुनावी जंग का रोमांच शिखर पर होना निश्चित है।