जसरथपुर पुलिस द्वारा एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

एटा – थाना‌ जसरथपुर पुलिस को मिली सफलता, वांछित/वारंटीयों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व पंचायत चुनाव के दौरान अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी अलीगंज श्री राघवेन्द्र सिंह राठौर के नेतृत्व में वारंटी तथा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा एक वांछित अभियुक्त राहुल पुत्र जगवीर सिंह निवासी तौसैया मलूक थाना जसरथपुर जिला एटा सम्बंधित अपराध संख्या 125/19 धारा 420, 467, 468, 471 आईपीसी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। दिनांक 05.04.2021को थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर वांछित अभियुक्त राहुल पुत्र जगवीर सिंह निवासी तौसैया मलूक थाना जसरथपुर जिला एटा संबंधित अपराध संख्या 125/19 धारा 420, 467, 468, 471 आईपीसी को नथुआपुर तिराहे के पास तौसैया मलूक मोड़ से गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता-

  1. राहुल पुत्र जगवीर सिंह निवासी तौसैया मलूक थाना जसरथपुर जिला एटा

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बलः-

  1. उ0नि0 राम सिंह
    2.का0 1264 संजय कुमार
  2. का0 1045 अनुज कुमार
  3. हे0का0 76 विनोद कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks