
पेड़ पर लटका मिला व्यक्ति का शव, पहचान नहीं:
एटा – सकरौली थाना क्षेत्र में अज्ञात व्यक्ति का शव पेड़ पर लटका मिला। मौके पर पहुंचे आसपास के ग्रामीणों ने शव की पहचान करने का प्रयास किया, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।
रविवार शाम ग्रामीण ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी कि ग्राम बारा समसपुर के समीप नहर किनारे आम के पेड़ पर एक व्यक्ति का शव लटका हुआ है। उसकी उम्र 45 वर्ष के आसपास है। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। आसपास के ग्रामीणों ने पुलिस की मौजूदगी में शव की पहचान करने की कोशिश भी की, लेकिन कोई भी व्यक्ति उसकी शिनाख्त नहीं कर सका। एसओ सकरौली सत्यवीर सिंह ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति का शव गमछे से फंदे पर लटका मिला है। प्रथम ²ष्टया मामला खुदकुशी का प्रतीत होता है। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। मृतक के हुलिया के बारे में एटा के अलावा आसपास के जनपदों की पुलिस को भी अवगत करा दिया गया है।