असरौली में फूटा कोरोना बम, नौ लोग मिले संक्रमित

असरौली में फूटा कोरोना बम, नौ लोग मिले संक्रमित
~कोरोना संक्रमण के हालात जिले में भी बेकाबू होते नजर आ रहे हैं।~
एटा: कोरोना संक्रमण के हालात जिले में भी बेकाबू होते नजर आ रहे हैं। असरौली में तो कोरोना बम फूट गया। यहां एक ही दिन में नौ लोग संक्रमित पाए गए हैं। जबकि पूरे जिले में 15 लोग पाजिटिव निकले हैं। जिले के रहने वाले एक उद्योगपति के संक्रमित होने के बाद उनकी पत्नी और मैनेजर की रिपोर्ट भी पाजिटिव आई है।

होली पर लोगों की आवाजाही बहुत ज्यादा रही। लगातार दी जा रही सावधानी की हिदायतों को भी अधिकांश लोगों ने महत्व नहीं दिया। इसका नतीजा कोरोना संक्रमण फैलने के रूप में अब सामने आने लगा है। सबसे अधिक प्रभाव शहर के निकटवर्ती गांव असरौली में देखने को मिला है। यहां मेडिकल टीम द्वारा कुल 150 लोगों की जांच के लिए सैंपल लिए गए। इनमें से 85 लोगों की जांच एंटीजन रैपिड किट के जरिए की गई। इसमें 50 वर्ष की दो महिलाएं, 30 और 32 वर्षीय महिलाएं, 25 और 21 वर्षीय युवतियां, 45 वर्षीय युवक, 62 वर्षीय वृद्ध और आठ वर्षीय बालक संक्रमित पाये गये। मेडिकल टीम ने सभी को होम आइसोलेट होने के निर्देश दिए। जबकि 65 लोगों के सैंपल जांच के लिए अलीगढ़ भेजे गए हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks