अधिवक्ता समेत दो से हजारों की लूट :

अधिवक्ता समेत दो से हजारों की लूट :
एटा – अवागढ़ थाना क्षेत्र में अधिवक्ता से हजारों की नकदी लूट ली। वहीं कोतवाली देहात क्षेत्र में युवक से मारपीट कर 10 हजार रुपये लूट लिए। दोनों मामलों में तीन नामजद व चार अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

अवागढ़ कस्बा के मुहल्ला तालेवर निवासी अधिवक्ता रामेश्वर दयाल वर्मा ने पुलिस को बताया कि शनिवार देर शाम 7 बजे वह एटा से वापस बाइक से घर लौट रहे थे। तभी मोहनपुर से आगे गैस गोदाम के समीप बाइक सवारों ने टक्कर मारकर उन्हें गिरा दिया। इसके बाद बाइक सवार उनकी जेब में रखे 6 हजार 700 रुपये लूटकर भाग गए। अवागढ़ के इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार कुरील ने बताया कि अधिवक्ता की तहरीर पर ग्राम मोहनपुर निवासी विजय व उसके अज्ञात साथी के खिलाफ दर्ज कर ली गई है।
दूसरी ओर कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम घिलौआ निवासी यतेंद्र कुमार ने गांव के ही सरकारी कर्मचारी महेशचंद्र और उनके भाई पूर्व प्रधान सुक्खा व तीन अज्ञात लोगों पर तमंचा की बट मारकर घायल करने तथा 10 हजार 40 रुपये लूटने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामले की रिपोर्ट दोनों भाइयों और तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ दर्ज कर ली गई है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक एनडी तिवारी ने बताया कि फिलहाल मामले की विवेचना की जा रही है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks