बेटा ही निकला पिता का कातिल, नशे की लत पूरी करने के लिये माॅगें थे पिता से पैसे, न देने पर की हसियें से बेरहम हत्या

एटा – थाना राजा का रामपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो दिन पूर्व थाना राजा का रामपुर क्षेत्र में हुई वृद्ध की हत्या का सफल अनावरण, बेटा ही निकला पिता का कातिल, नशे की लत पूरी करने के लिये माॅगें थे पिता से पैसे, न देने पर की हसियें से बेरहम हत्या, थाना राजा का रामपुर पुलिस ने किया 48 घण्टे के भीतर गिरफ्तार, आलाकत्ल व खून सने कपड़े बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदयशंकर सिंह के निर्देशन में थाना राजा का रामपुर पुलिस द्वारा थाना राजा का रामपुर पर पंजीकृत मुअसं- 37/2021 धारा 302 भादंवि की घटना में फरार चल रहे आरोपी पुत्र को आलाकत्ल (घटना में प्रयुक्त हशिया) व घटना के समय पहने हुए खून में सने कपडों सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटना-* दिनांक 02.04.2021 को वादी रामू पुत्र महेंद्रपाल निवासी मौहल्ला कौआ टोला कस्बा व थाना राजा का रामपुर जनपद एटा द्वारा थाना राजा का रामपुर पर इस आशय सूचना दी गयी कि वादी के पिता शाम के समय खेत पर गए हुए थे जहां अज्ञात व्यक्ति द्वारा वादी के पिता की हत्या कर दी गई है। इस सूचना पर थाना राजा का रामपुर पर मुअसं- 37/2021 धारा 302 भादंवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण तथा अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना राजा का रामपुर को निर्देशित किया गया। दिनांक 04.04.21 को थाना राजा का रामपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर उक्त घटना में फरार चल रहे मृतक के आरोपी पुत्र रामू को बिलसड रोड के पास से समय करीब 16.50 बजे गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त की निशादेही पर बिलसड़ रोड के पास पेड़ के नीचे से घटना में प्रयुक्त हशिया व घटना के समय पहने हुए खून में सने हुए कपड़े बरामद किये गये हैं। अभियुक्त से पूछताछ में ज्ञात हुआ कि वह नशे का आदी है, दिनांक 02.04.2021 को अपनी नशे की लत पूरी करने के लिये उसने अपने पिता से रुपये तथा मोटर साइकिल की चाबी माॅगी, पिता द्वारा मना कर देने पर उसने प्लान के तहत खेत पर गये पिता की हसिये से काटकर हत्या कर दी। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना राजा का रामपुर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-
1- रामू पुत्र महेंद्रपाल निवासी मौहल्ला कौआ टोला कस्बा व थाना राजा का रामपुर जनपद एटा

बरामदगी-
1- घटना में प्रयुक्त एक हशिया
2- घटना के समय पहने हुए खून में सने कपड़े

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1- प्र.नि. नरेश सिंह
2- उ.नि. जयपाल सिंह
3- आरक्षी योगेंद्र कुमार
4- आरक्षी रवि कुमार
5- आरक्षी अंकित कुमार
6- आरक्षी चालक नरेशचंद्र सिंह

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks