
लखनऊ
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज पूर्व सांसद वरिष्ठ समाजवादी नेता भगवती सिंह के निधन पर लखनऊ रिवर बैंक कालोनी स्थित आवास पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया और संतप्त परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। श्री भगवती सिंह ने जीवित रहते ही मेडिकल कॉलेज लखनऊ को देह दान कर दिया था।
श्री भगवती सिंह समाजवादी आंदोलन में डॉ0 राममनोहर लोहिया की प्रेरणा से शामिल हुए। सांसद, मंत्री सहित विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने जनहित और सिद्धांत को ही प्राथमिकता दी। समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे श्री भगवती सिंह ने समाजवादी पार्टी और समाजवादी विचार को सशक्त किया।