
एटा – थाना सकीट पुलिस को मिली सफलता, पांच जुआरी जुआ खेलते रंगेहाथ गिरफ्तार, 1320 रुपये व ताश पत्ता बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में जनपद में जुआ व सट्टे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना सकीट पुलिस द्वारा जुआ खेलते समय 05 जुआरियों को 1320 रुपये, तथा ताश पत्तों सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। दिनांक 03.04.2021 को थाना सकीट पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर कस्बा सकीट से जुआ खेलते हुए 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की जामातलाशी में 1320/- रुपये व ताश के पत्ते बरामद हुए हैं। इस सम्बंध में गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थाना सकीट पर जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपताः-
- प्रदीप पुत्र लेखराम
- धर्मेंद्र पुत्र सुमन कुमार
- पवन पुत्र सोनपाल
- अवधेश पुत्र सेवाराम
- छत्रपाल पुत्र कन्हाई निवासीगण कस्बा व थाना सकीट
बरामदगीः-
- 1320/- रुपए
- ताश गड्डी।