
एटा- थाना मारहरा पुलिस को मिली सफलता, दो जुआरी जुआ खेलते हुए गिरफ्तार, 1850 रुपये व ताश पत्ता बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर श्री इरफान नासिर खान के नेतृत्व में अवैध जुआ व सट्टा के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना मारहरा पुलिस द्वारा दो जुआरियों को जुआ खेलते हुए 1850 रुपये व ताश पत्तों के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। दिनांक 02.04.2021 को थाना मारहरा पुलिस द्वारा दो अभियुक्त कुलदीप पुत्र ओमप्रकाश व पवन पुत्र मुंशीलाल निवासीगण मौहल्ला बस्ती थाना मारहरा को समय 18.30 बजे मौहल्ला बस्ती कस्बा मारहरा से जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया है। जिसके सम्बंध में अभियुक्तों के विरुद्ध थाना मारहरा पर जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता-
- कुलदीप पुत्र ओमप्रकाश 2. पवन पुत्र मुंशीलाल निवासी मौहल्ला बस्ती थाना मारहरा जनपद एटा।
बरामदगी-
1- 1850 रुपये व ताश पत्ता
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल-
- उ0नि0 श्री अभिमन्यू शर्मा
- का0 शिवराज
- का0 सत्यम