1अभियुक्त 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार

एटा ~ थाना जसरथपुर पुलिस को मिली सफलता, एक अभियुक्त 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदयशंकर सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी अलीगंज श्री राघवेन्द्र सिंह राठौर के नेतृत्व में जनपद में अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना जसऱथपुर पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। दिनाँक 02.04.2021 को थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा एक अभियुक्त विजेंद्र उर्फ दिलसुख पुत्र बेनीराम नि0 नंगला मुरली थाना जसरथपुर जनपद को 20 लीटर अवैध कच्ची शराब सहित मुखबिर की सूचना धीमर नगरिया कच्चे रास्ते के आगे सड़क से समय करीब 19.30 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0स0 47/2021 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-पता

  1. विजेंद्र उर्फ दिलसुख पुत्र बेनीराम निवासी नंगला मुरली थाना जसरथपुर जनपद एटा।

बरामदगी-
1- 20 लीटर अवैध कच्ची शराब

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल

  1. उपनिरीक्षक श्री प्रवेंद्र कुमार
  2. का0 हरिओम
  3. का0 रवि कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks