12 हजार सुरक्षाकर्मी कराएंगे पंचायत चुनाव

12 हजार सुरक्षाकर्मी कराएंगे पंचायत चुनाव
~लगभग 12 हजार सुरक्षाकर्मी जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराएंगे।~
एटा: लगभग 12 हजार सुरक्षाकर्मी जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराएंगे। उनके ठहरने के लिए व्यवस्था विभिन्न स्कूलों में की जा रही है।

पंचायत चुनाव को लेकर जनपद संवेदनशील श्रेणी में है इसलिए यहां अधिक फोर्स की मांग की गई है। चुनाव में हर बूथ पर पर्याप्त फोर्स की मौजूदगी रहेगी। इनमें अ‌र्द्धसैनिक बलों के जवान व अन्य जनपदों से पुलिस के जवान यहां पहुंचेगे। अभी तक यह माना जा रहा है कि 16 अप्रैल को फोर्स एटा पहुंच जाएगा और उसी दिन फ्लैग मार्च शुरू होगा। 19 अप्रैल को पंचायत चुनाव को लेकर जिला पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधान के लिए मतदान होना है। इससे पहले ही सभी तैयारियां पूरी करने में पुलिस प्रशासन में जुटा हुआ है। नोडल अधिकारी एसपी क्राइम राहुल कुमार, सीओ सदर इरफान नासिर खान फोर्स के लिए बंदोबस्त करने में जुटे हैं।

जिन 65 कालेजों का चयन फोर्स को ठहराने के लिए किया गया है, उनमें 14280 जवानों के ठहरने की क्षमता है। अधिकारी प्रत्येक कालेज में जाकर यह देख रहे हैं कि वहां रहने के लिए पर्याप्त बुनियादी व्यवस्थाएं हैं अथवा नहीं। कई कालेजों में बिजली आपूर्ति, पेयजल, शौचालय आदि की व्यवस्था की जा रही है। 724 कमरों में रहेंगे जवान:

नोडल अधिकारी एवं सीओ सदर इरफान नासिर खान ने बताया कि 724 कमरों में जवानों के रहने का इंतजाम किया जा रहा है। सभी थानों में लाइजनिंग आफीसर नियुक्त किए जा रहे हैं। उनके क्षेत्र में जो भी कालेज होंगे, उनकी देखरेख यह लाइजनिंग आफीसर करेंगे। फोर्स के आने से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएंगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks