जैथरा में सोते समय किसान को मारी गोली, गंभीर

जैथरा में सोते समय किसान को मारी गोली, गंभीर
एटा – चारपाई पर सोते समय किसान को आरोपियों ने गोली मार दी। किसान को जिला अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर देख आगरा रेफर कर दिया है। मामले की रिपोर्ट चार आरोपियों के विरुद्ध दर्ज कराई गई है।

थाना जैथरा के गांव पुरसारी निवासी विजय सिंह पुत्र शिवराज सिंह गुरूवार रात आंगन में सो रहे थे। आरोप है कि गांव के ही आरोपी विपिन, पिता क्षत्रपाल, पुष्पेन्द्र, बुद्धपाल आए। चारों ने मिलकर सोते समय फायर कर दिया। गोली विजय सिंह के पीठ में जा लगी।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग गए। घायल को परिवारीजन जिला अस्पताल पहुंचे। हालत गंभीर देख आगरा रेफर कर दिया है। घरवालों ने बताया कि आरोपियों से आठ माह पहले मेड़ विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था। आरोपी उसी की रंजिश की मानते है। जैथरा पुलिस का कहना है कि मामले में चार आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपियों को तलाश किया जा रहा है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks