
महिला को सूंघाकर किया बेहोश , कुंडल, जंजीर, मोबाइल ठग ले गए ठग
एटा – महिला को बातों में उलझाकर बेहोश कर दिया। कुंडल, जंजीर, मोबाइल ले गए। होश आने पर पीड़िता ने कोतवाली जाकर पुलिस को घटना की जानकारी दी।
शिकोहाबाद रोड स्थित मोहल्ला अवंतीबाई नगर निवासी विजय कुमारी पत्नी प्रवीन कुमार शुक्रवार सुबह नन्नूमल चौराहा स्थित एक क्लीनिक पर भर्ती मरीज को देखने जा रही थी। शिकोहाबाद रोड स्थित शनिदेव मंदिर के पास दो ठग मिले और बातों में उलझाकर नशीला पदार्थ सुंघाकर अचेत कर दिया। महिला के गले में पड़ी जंजीर, कुंडल, मोबाइल ले गए। होश में आने पर पीड़िता ने पुलिस को जानकारी दी। पति प्रवीन कुमार ने तहरीर दी है। एसएचओ नगर सुभाष बाबू कठेरिया का कहना है कि शातिरों को तलाश किया जा रहा है।