शराब पिलाकर हत्या का आरोप

एटा।थाना अवागढ़ क्षेत्रांतर्गत ग्राम नगला भिखारी निवासी तीन युवकों अंशुल पुत्र प्रेमपाल (28, ठाकुर), सुनील पुत्र प्रेमपाल (26, ठाकुर)तथा कृपाशंकर उर्फ राजकुमार पुत्र डंबर सिंह जो तीनों आपस में मित्र हैं, ने गत रात्रि एक साथ बैठकर शराब पी, जिसमें राजकुमार (उम्र करीब 30 वर्ष, जाति लोधी राजपूत) की बाद में तबीयत बिगड़ जाने पर परिजनों द्वारा उसे चिकित्सालय ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई है। परिजनों द्वारा अंशुल तथा सुनील पर राजकुमार को खेत पर काम करते समय अपने साथ बुलाकर ले जाने तथा शराब पिलाकर उसकी हत्या कर देने संबंधी आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया गया है। प्राथमिक जांच से संज्ञान में आया है कि मृतक शराब पीने का आदी था। अंशुल तथा सुनील मौके से फरार चल रहे हैं, प्रकरण में अभियोग पंजीकृत कर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। अपर पुलिस अधीक्षक एटा, क्षेत्राधिकारी जलेसर, एसडीएम जलेसर एटा द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। मौके पर कानून एवं शांति व्यवस्था सामान्य है

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks