
जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट का प्रशिक्षण 03 अप्रैल को
एटा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी केशव कुमार ने सूचित किया है कि त्रिस्तरीय पंचायत सभा निर्वाचन 2021 को सकुशल संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से तैनात किए गए जोनल मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट हेतु जनेश्वर मिश्र सभागार में 03 अप्रैल 2021 को प्रातः 10 बजे से प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। सभी जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट समय से उक्त प्रशिक्षण के दौरान समय से प्रतिभाग करने का कष्ट करें।