
नगर विकास राज्य मंत्री का जलेसर में हुआ जोरदार स्वागत
एटा।प्रदेश के नगर विकास राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्ता सादाबाद में होली मिलन समारोह के लिए जा रहे थे नगर के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं वैश्य समाज के कार्यकर्ताओं ने आगरा चौराहा स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा के निकट रोककर जोरदार स्वागत किया मालाएं पहनाई सोल उड़ाई प्रतीक चिन्ह भेंट किए इससे पूर्व राज्यमंत्री पूर्व पालिकाध्यक्ष कृष्ण गोपाल बरसने के आवास पर 2 मिनट परिवार को सांत्वना देने के लिए पहुंचे उन्होंने ईश्वर से परिवार को शक्ति प्रदान करने की कामना भी की
स्वागत करने वालों में आवागढ़ से आए संजीव वार्ष्णेय बंटी नगर कार्यवाह दिनेश चंद्र बंसल उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष मनोज बजरंगी उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष विशन वार्ष्णेय व्यापार मंडल अध्यक्ष संजीव वर्मा राहुल देव प्रिय नारायण वार्ष्णेय परसोत्तम दास गर्ग कपिल गुप्ता रानू सुरेश चंद्र वार्ष्णेय मनोज हलवाई विवेक जैन सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता एवं वैश्य समाज के युवा मौजूद थे