नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की घटना में वाँछित चल रहा आरोपी युवक गिरफ्तार

एटा पुलिस को मिली सफलता, थाना मिरहची पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की घटना में वाँछित चल रहा आरोपी युवक गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर श्री इरफान नासिर खान के नेतृत्व में थाना मिरहची एटा पुलिस द्वारा थाना मिरहची एटा पर पंजीकृत *मु0अ0सं0 64/21 धारा 363/366 भादवि व 3/4 पोस्को एक्ट* की घटना में वाँछित चल रहे अभियुक्त केशव पुत्र रोशन निवासी मौ0 नाथूराम थाना व जिला कासगंज को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटनाः-* दिनांक 27/03/2021 को वादी द्वारा थाना कोतवाली मिरहची पर इस आशय की लिखित सूचना दी गई कि दिनांक 26/03/2021 को वादी की पुत्री को अभियुक्त केशव अपने साथ बहला फुसलाकर ले गया है। इस सूचना पर थाना कोतवाली मिरहची पर *मुअसं- 64/21 धारा 363/366 भादवि व 3/4 पोस्को एक्ट* पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारीः-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना मे फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मिरहची एटा को निर्देशित किया गया। दिनांक 01/04/2021 को उपरोक्त घटना में वाँछित चल रहे अभियुक्त केशव को मुखबिर की सूचना पर पेट्रोल पम्प कस्बा मिरहची से समय करीब 23.05 बजे गिरफ्तार किया गया है, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-

  1. केशव पुत्र रोशन निवासी मौ0 नाथूराम थाना व जिला कासगंज गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल
    1-उ0नि0 श्री जवाहर सिंह धाकडे
    2-का0 मोहित कुमार
    3-का0 राहुल कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks