45 पार का टीकाकरण, पहले दिन दिखी उदासीनता
~केंद्रों पर तुलनात्मक रूप से वरिष्ठ नागरिकों की संख्या अधिक नजर आ रही थी~

45 पार का टीकाकरण, पहले दिन दिखी उदासीनता
~केंद्रों पर तुलनात्मक रूप से वरिष्ठ नागरिकों की संख्या अधिक नजर आ रही थी~
एटा: 45 पार उम्र के लोगों का एंटी कोरोना टीकाकरण शुरू किया गया। इसके लिए कुल 57 केंद्र बनाए गए। पहले दिन इस उम्र वर्ग के लोगों में टीकाकरण के प्रति उदासीनता दिखी। काफी कम संख्या में लोग पहुंचे। केंद्रों पर तुलनात्मक रूप से वरिष्ठ नागरिकों की संख्या अधिक नजर आ रही थी।

मार्च तक 60 वर्ष से अधिक उम्र के सभी, 45 वर्ष से अधिक उम्र के गंभीर बीमार लोगों के अलावा छूटे हुए फ्रंटलाइन और हेल्थ केयर वर्कर को टीके लगाए जा रहे थे। जबकि एक अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को टीके लगना शुरू हो गए। 60 वर्ष से अधिक उम्र वालों का टीकाकरण भी साथ चल रहा है। गुरुवार को 57 टीकाकरण केंद्रों पर इन दोनों श्रेणी के लोगों को टीके लगाए गए। जिले में 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की संख्या तीन लाख से ऊपर आंकी गई है। इनमें से 1.27 लाख लोगों को अप्रैल में ही टीके लगाए जाने का लक्ष्य दिया गया है। हालांकि, पहले दिन लोगों में इसके प्रति कोई विशेष जागरूकता नजर नहीं आई। भले ही कोरोना संक्रमण फैलने की रफ्तार फिर बढ़ रही है और लोग इसके खतरे की चपेट में बने हुए हैं। इसके बावजूद केंद्रों पर टीकाकरण कराने के लिए पहुंचने वाले लोगों की संख्या बेहद ही कम रही। जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल में बनाए गए चारों केंद्रों में गिने-चुने लोग ही पहुंचे। जबकि इनसे काफी अधिक लोग 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले थे। डीएम ने की अपील की
45 पार उम्र वालों से टीकाकरण कराने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कोरोना का खतरा अभी टला नही हैं, लगातार केस मिल रहे हैं। ऐसे में सावधानी बरतना जरूरी है। प्रदेश शासन के निर्देश पर जनपद के 45 वर्ष से ऊपर के सभी व्यक्तियों का टीकाकरण करने के लिए केंद्र बनाए गए हैं। पात्र लोग अपने आधार कार्ड के साथ इन केंद्रों पर पहुंचकर निशुल्क टीकाकरण करा सकते हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks