
शादी का झांसा देकर महिला ने अपने नाम कराई जमीन
एटा- युवक को शादी का झांसा देकर महिला, साथियों ने अपने नाम जमीन करा ली ओर जेवरात भी ले लिए। बाद में शादी से इनकार कर दिया। पीड़ित युवक ने मझिया, महिला सहित चार के रिपोर्ट रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जनपद के थाना सकीट के एक गांव निवासी पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि शादी नहीं हुई थी। आरोप है कि 2018 में आरोपी रवेन्द्रपाल निवासी अंगदपुर थाना सकीट ने शादी कराने का झांसा दिया। इटावा की महिला को शादी के लिए दिखाया। युवक शादी के लिए राजी हो गया। शादी से पहले लड़की के नाम जमीन कराने की शर्त रखी। पीड़ित युवक ने लड़की के नाम जमीन कर दी और जेवरात भी दे दिए। बाद में आरोपी महिला ने शादी से इनकार कर दिया।
पीड़ित युवक की जमीन आरोपी रवेन्द्र ने अपनी पत्नी के नाम करा ली है। शादी की बात से मुकरने के बाद पीड़ित के होश उड़ गए। उच्चाधिकारियों के आदेश पर धोखाधड़ी के शिकार हुए युवक ने रवेन्द्रपाल, पत्नी पूनम देवी, टिम्पू, कमलेश देवी निवासी इटावा के रिपोर्ट रिपोर्ट दर्ज कराई है।