त्रिस्तरीय चुनाव: नामांकन पत्र खरीदने के लिए उमड़ी भीड़

त्रिस्तरीय चुनाव: नामांकन पत्र खरीदने के लिए उमड़ी भीड़

एटा/ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जिले के समस्त विकास खंड कार्यालय पर नामांकन पत्र वितरण किया जा रहा है। विकास खंड शीतलपुर समेत अन्य आठ विकास खंड पर नामांकन पत्र खरीदने के लिए प्रत्याशियों की लंबी कतार लगी रही।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जिले के समस्त विकास खंड कार्यालय पर नामांकन पत्र के वितरण का कार्य शुरू हो चुका है। बुधवार को विकास खंड शीतलपुर कार्यालय पर प्रत्याशियों की लंबी कतार लगी रही। ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य के नामांकन पत्र की बिक्री के लिए अलग-अलग काउंटर की व्यवस्था की गई। हालांकि दोपहर करीब एक बजे ग्राम प्रधान पद के नामांकन पत्र समाप्त होने की वजह से प्रत्याशी करीब दो घंटे तक नामांकन पत्र आने का इंतजार करते रहे। दोपहर करीब तीन बजे नामांकनपत्र लाए गए और बिक्री किए गए।

इतने नामांकन यहां बिके

विकास खंड सकीट कार्यालय पर खंड विकास अधिकारी अनुज कुमार मिश्रा ने बताया कि बुधवार को क्षेत्र पंचायत सदस्य के 26, ग्राम पंचायत सदस्य के 9 और ग्राम प्रधान पद के 117 नामांकन पत्रों की बिक्री की गई। विकास खंड अलीगंज कार्यालय पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत सतीश कुमार ने बताया कि ग्राम प्रधान के 93, क्षेत्र पंचायत के 70 नामांकनपत्र बिक्री किए गए। वहीं विकास खंड अवागढ़ कार्यालय पर एडीओ पंचायत सुधाकर किशोर ने बताया कि प्रधान पद के 104, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 60, ग्राम पंचायत सदस्य के 22 नामांकन पत्र बिक्री हुए हैं। विकास खंड मारहरा कार्यालय पर ग्राम प्रधान के 83, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 35 और ग्राम पंचायत सदस्य के 13 नामांकन पत्र बिक्री किए गए। विकास खंड जलेसर कार्यालय पर एडीओ पंचायत वीगेश कौशिक ने बताया कि ग्राम प्रधान पद के 200, ग्राम पंचायत सदस्य के 60 और क्षेत्र पंचायत सदस्य के 81 नामांकन पत्र बिक्री किए गए। विकास खंड कार्यालय निधौली कलां पर ग्राम प्रधान के 80, ग्राम पंचायत सदस्य के 3 और क्षेत्र पंचायत सदस्य के 44 नामांकन पत्र बिक्री किए गए।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks