
एटा – थाना मिरहची पुलिस को मिली सफलता, चार दिन पूर्व थाना मिरहची क्षेत्र से बहला फुसलाकर ले जाई गई अपहृत बालिका सकुशल बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में थाना मिरहची पुलिस द्वारा थाना मिरहची पर पंजीकृत मुअसं- 64/21 धारा 363, भादवि में अपहृत बालिका को सकुशल बरामद करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटना:-* थाना मिरहची क्षेत्र निवासी वादिया द्वारा थाना मिरहची एटा पर इस आशय की सूचना दी गयी कि दिनांक 27.3.21 को वादिया की पुत्री उम्र करीब 16 वर्ष को कोई बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। इस सूचना पर थाना मिरहची एटा पर मुअसं- 64/21 धारा 363 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए घटना के वांछित अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी एवं अपहृता की सकुशल बरामदगी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना मिरहची को निर्देशित किया गया। दिनांक 01.04.2021 को थाना मिरहची पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अपहृता को कासगंज बॉर्डर पर से सकुशल बरामद किया गया है। प्रकरण में थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
बरामदगी करने वाली टीम
1- उ0नि0 श्री जवाहर सिंहधाकडे
2- का0 राहुल कुमार
3- म0का0 संगीता