2 अभियुक्त अग्रेंजी शराब की दुकान पर गैरप्रांतीय मार्का की शराब बेचते हुये गिरफ्तार

एटा ~ थाना अवागढ पुलिस तथा आबकारी विभाग की संयुक्त कार्यवाही, दो अभियुक्त अग्रेंजी शराब की दुकान पर गैरप्रांतीय मार्का की शराब बेचते हुये गिरफ्तार, शराब तस्करी में प्रयुक्त एक आल्टो कार, 32 पौवे हिमाचल प्रदेश मार्का शराब के बरामद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी जलेसर के नेतृत्व में थाना अवागढ पुलिस द्वारा अवैध शराब की बिक्री करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ़्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 31.03.2021 थाना अवागढ पुलिस तथा जनपदीय आबकारी टीम द्वारा संयुक्त छापामारी के दौरान वसुंधरा स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर गैरप्रांतीय अवैध शराब की बिक्री करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। मौके से 32 पौवा गैर प्रान्तीय (हिमाचल प्रदेश) मार्का शराब तथा तस्करी में प्रयुक्त एक आल्टो कार बरामद की गई है। मौके से दो अभियुक्त भागने में सफल रहे। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना अवागढ़ पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है |

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम-पता

  1. निशान्त यादव उर्फ सन्दीप पुत्र जयपाल निवासी ग्राम खेड़ा गणेशपुर थाना अवागढ, एटा
  2. वीरेश कुमार पुत्र नेत्रपाल सिंह निवासी गदुआ थाना पिलुआ, एटा

बरामदगी का विवरण
1- 32 पौवा अग्रेंजी शराब (गैर प्रान्तीय) 2- एक आल्टो कार UP 82 Y 8551

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल

  1. आबकारी निरीक्षक श्री निहान्त यादव
  2. आबकारी निरीक्षक श्री अखिलेश कुमार
  3. SI श्री सतीश कुमार
  4. का0 गौरव विधूड़ी
  5. का0 अंकुर भडाना
  6. है0का0 चन्द्रशेखर शर्मा (आबकारी)

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks