
घर घर कुडा कचरा उठाने के नाम पर नगरपालिका कर रही है अवैध बसूली , राकेश चौहान
रामनगर न्यूज़:- “उत्तराखंड क्रांति दल” के केंद्रीय संगठन मंत्री राकेश चौहान ने बयान दिया है कि covid-19 जैसी भयंकर महामारी के चलते दुनिया भर में लॉकडाऊन की वजह से सभी की अर्थ व्यवस्था चरमरा गई है और मार्च के महीने मे पानी ,बिजली बिल ,भवनकर तक नही जमा कर पा रही है और विभाग द्बारा लगातार पानी और बिजली के कनेक्शन काटे जा रहे है और ऊपर से स्कूलों द्बारा पूरे लाकडाऊन की भारीभरकम फीस ली जा रही है ऐसे समय मे रामनगर नगरपालिका ने जो कचरा टैक्स लगाया है वो अनुचित है अभी समय नही है वहीं दूसरी ओर सरकार द्वारा समय-समय पर घरेलू टैक्स के नाम पर हो रही धडल्ले की वसूली से आम जनता का बुरा हाल हो गया है जहाँ एक ओर गरीब जनता को दो वक्त की रोटी तक नसीब नही हो रही वही रामनगर नगर पालिका परिषद घर घर से कूड़ा , कजरा उठाने तक पर टैक्स वसूल रही है बड़े ही दुख की बात है नगरपालिका के द्बारा कुछ दिन पूर्व घर घर सिवर लाइन डालने के लिये नम्बर डाले गये की सिवरलाइन डलनी है लेकिन झुठ बोलकर की नगरपालिका ने उन्ही नम्बरो से की कूडे कचरे की अवैध बसूली आज जनता कोरोना वायरस से तो लड़ ही रही है साथ ही सरकार द्वारा अनुचित कर वसूली से भी हताश है सरकार को इस बारे में कुछ विचार विमर्श कर उचित निर्णय पर आना चाहिये नही तो जनता ऐसे ही बेहाल रहेगी कम से कम जनता को कुछ राहत तो प्राप्त हो जब से भाजपा की सरकार आयी है तब से महँगाई की वजह से पहले ही आम जनता का बजट गड़बड़ा गया है उसके ऊपर अब नगरपालिका द्बारा ये नए-नए टैक्स के नाम पर वसूली की जा रही है उन्होने उसकी निन्दा कर कहा की अगर नगरपालिका द्बारा कूड़ा, कचरा टैक्स वापस नही लिया तो उत्तराखंड क्रांति दल को आन्दोलन करना पडेगा जिसकी जिम्मेदारी प्रसाशन की होगी। भाजपा सरकार को लेना चाहिऐ संज्ञान आम जनता मे आक्रोश कभी भी फूट सकता है गुस्सा