BCCI के मना करने के बाद भी बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने T20 लीग कराई, खिलाड़ियों पर लग सकता है बैन

BCCI के मना करने के बाद भी बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने T20 लीग कराई, खिलाड़ियों पर लग सकता है बैन

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन और उसके रजिस्टर्ड खिलाड़ियों पर बीसीसीआई कार्रवाई कर सकता है. बोर्ड के कहने के बाद भी बीसीए ने अनधिकृत बिहार क्रिकेट लीग का आयोजन नहीं रोका. टी20 लीग का आयोजन 20 से 26 मार्च के बीच पटना में किया गया. टूर्नामेंट में 5 टीमों ने हिस्सा लिया था. दरभंगा डायमंड्स की टीम विजेता रही थी. इसका यूरोस्पोर्ट चैनल पर प्रसारण भी हुआ.

बीसीसीआई ने 23 मार्च को पत्र भेजकर बीसीए से कहा था कि उसकी टी20 लीग को मंजूरी नहीं मिली है और उसे तुरंत इसे रोकना चाहिए. बीसीए के अधिकारियों ने हालांकि इस पर ध्यान नहीं किया और टूर्नामेंट का आयोजन जारी रखा. बोर्ड ने पत्र में लिखा था कि अगर बीसीए टूर्नामेंट को रद्द नहीं करता है तो उसे बोर्ड के संविधान के अनुसार प्रतिबंध झेलने के लिए तैयार रहना चाहिए. यानी आने वाले दिन एसोसिएशन के लिए मुश्किल भरे हाे सकते हैं.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks