गोरखनाथ मंदिर में परंपरागत दिनचर्या के बाद एक-एक कर 350 फरियादियों से खुद मिले सीएम

सीएम योगी ने सुनीं जनता की समस्याएं, शीघ्र निराकरण का दिया भरोसा

गोरखनाथ मंदिर में परंपरागत दिनचर्या के बाद एक-एक कर 350 फरियादियों से खुद मिले सीएम

गोरखपुर, 28 मार्च। सार्वजनिक और औपचारिक कार्यक्रमों के व्यस्ततम शेड्यूल में भी आमजन की पीड़ा सुनने और उसका निवारण करने के लिए समय निकाल लेना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अनौपचारिक दिनचर्या का हिस्सा है। यही वजह है कि गोरखपुर और आसपास के जिलों के लोगों को सीएम योगी के गोरखपुर प्रवास की जानकारी होती है तो वे अलसुबह अपनी फरियाद लेकर गोरखनाथ मंदिर पहुंच जाते हैं। चार दिवसीय दौरे पर शनिवार को गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री ने रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में करीब 350 फरियादियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानीं और उन्हें त्वरित निराकरण का भरोसा दिया।

गोरखपुर दौरे के दूसरे दिन रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री की दिनचर्या परंपरागत रही। शिवावतारी महायोगी गुरु गोरक्षनाथ, अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा समक्ष पूजन अर्चन के उपरांत सीएम योगी ने मंदिर परिसर का भ्रमण कर वहां चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। वह मंदिर की गोशाला में भी गए और गोवंश को चना-गुड़ खिलाने के साथ ही उन्हें दुलारा भी। इसके बाद वह मंदिर परिसर स्थित हिन्दू सेवाश्रम में पहुंचे जहां गोरखपुर और आसपास के जिलों के करीब 350 फरियाद उनसे मिलने पहुंचे थे। मुख्यमंत्री के निर्देश पर सभी को पंक्तिबद्ध कुर्सियों पर बैठाया गया था। सीएम योगी एक-एक कर खुद चलकर उनके पास पहुंचे और उनकी समस्याएं जानीं। उन्होंने सबसे पत्रक लिया और आश्वस्त किया कि समस्या का निराकरण जल्द करा दिया जाएगा। इस दौरान सीएम योगी ने लोगों से अपील की कोरोना से बचाव के लिए जारी दिशानिर्देश का पालन करें। मास्क जरूर लगाएं, सामाजिक दूरी का पालन करें। होली की शुभकामना देते हुए कहा कि होली पर उमंग के साथ सतर्कता भी बहुत आवश्यक है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks