पुत्र वियोग में मां ने की फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त

झांसी, कुछ माह पूर्व पुत्र ने की आत्महत्या तो पुत्र वियोग में मां ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।थाना क्षेत्र के ग्राम बेलमा कला मैं एक अधेड़ महिला द्वारा आत्महत्या करने से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। अधेड़ महिला द्वारा आत्म हत्या जैसा कदम उठाए जाने से गांव वालों के अनुसार पुत्र वियोग से आत्महत्या करने का कायस लगाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार ग्राम बेलमा कला निवासी लक्ष्मीनारायण पांचाल की 45 बर्षीय पत्नी श्रीमती उमा देवी ने शाम को लगभग 5:00 बजे गांव के पास में ही बने जानवरों वाले मकान में घरेलू काम से गई थी। जहां पर उसने टीन शेड के नीचे लगे बांस से रस्सी बांधकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार श्रीमती उमा देवी के लड़के सचिन उम्र 22 वर्ष ने कुछ माह पूर्व खेत पर लगे। आम के पेड़ से फांसी पर लटक कर अपनी आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद श्रीमती उमा देवी मानसिक तनाव में ग्रसित हो गई थी। और हमेशा पुत्र वियोग में रहने लगी। आत्महत्या करने की घटना परिजनों को हुई। तो परिजनों ने घटना की सूचना थाना समथर पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक शिवप्रसाद पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। और मौका का मुआयना कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पास एक सुसाइड नोट भी मिला है।हालांकि पुलिस विभिन्न प्रकार से आत्म हत्या किन कारणों से की गई है। इस बारे में पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।