अखिलेश यादव की राह आजम खान, वैक्सीन लगवाने से किया इनकार

अखिलेश यादव की राह आजम खान, वैक्सीन लगवाने से किया इनकार

उत्तर प्रदेश में कोरोना की वैक्सीन पर सियासत खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बाद अब यूपी के सीतापुर जेल में बंद सपा सांसद आजम खां ने भी कोरोना टीका लगवाने से इनकार कर दिया. दरअसल, जिला कारागार के अंदर 178 कैदियों को डॉक्टरों द्वारा कोरोना का टीका लगाया गया है. लेकिन जैसे ही डॉक्टर आजम खान की बैरक में पहुंचे, आजम खान ने टीका लगवाने से मना कर दिया.  

जानकारी के मुताबिक आजम खान को बीजेपी की वैक्सीन पर भरोसा नहीं है. वहीं, दूसरी तरफ सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के  बीजेपी की वैक्सीन नहीं लगवाएंगे वाले बयान से भी इसे जोड़कर देखा जा रहा है. वहीं, आजम खान के कोरोना टीका न लगवाने के सवाल पर जेल अधीक्षक डीसी मिश्रा ने कहा, हम इसके लिए किसी पर थोप नहीं सकते हैं. इस वैक्सीन की प्रक्रिया को जबरदस्ती नहीं करा सकते. उनकी इच्छा नहीं रही होगी तो उन्होंने नहीं लगवाई.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks