कार्डियोलॉजी अस्पताल के आईसीयू में लगी आग, खिड़की से निकाले गए मरीज

यूपी (कानपुर): कार्डियोलॉजी अस्पताल के आईसीयू में लगी आग, खिड़की से निकाले गए मरीज

कानपुर के एलपीएस इंस्टिट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी में रविवार सुबह आग लग जाने से हड़कंप मच गया. जानकारी के मुताबिक हॉस्पिटल के फर्स्ट फ्लोर में मौजूद इमरजेंसी वार्ड में आग लगी है. हॉस्पिटल मैनेजमेंट का कहना है कि घटना के दौरान सभी मरीज सुरक्षित तरीके से बाहर निकाल कर अन्य अस्पताल में भर्ती करवा दिए गये हैं.

जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह हॉस्पिटल के फर्स्ट फ्लोर में अचानक आग लगने से पूरे अस्पताल में धुआं फैल गया. ऐसे में अफरा तफरी का माहौल रहा. घटना के तुरंत बाद ही हॉस्पिटल प्रशासन अलर्ट मोड़ पर आ गया और सभी मरीजों को फर्स्ट फ्लोर से खिड़की के जरिये बाहर निकाला गया. मौके पर फायरब्रिगेड की गाड़ियां भी पहुंच गईं. राहत कार्य जारी है.

मामले में सीएम ने प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा, आलोक कुमार और डीजी फायर और कानपुर कमिश्नर को घटना की जांच करने और आज एक रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया है. सीएमओ ने बताया कि कानपुर में एलपीएस इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी में आग की घटना पर सीएम ने संज्ञान लिया है. उन्होंने सभी मरीजों को तत्काल देखभाल के निर्देश दिए, वहीं सीएम ने जिला प्रशासन मामले की रिपोर्ट मांगते हुए उच्च-स्तरीय टीम को साइट का दौरा करने और तुरंत रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks