
एटा – सोशल मीडिया सेल के सराहनीय प्रयास से खोए हुए बैग पाकर लौटी युवक के चेहरे पर मुस्कान, कहा शुक्रिया एटा पुलिस। जैसा की ज्ञात है कल दिनांक 26.03.2021 को शैलेश यादव निवासी पीपल अड्डा थाना कोतवाली नगर एटा अपने बैग टैक्सी में भूल गए थे जिसके बारे में टैक्सी चालक ने जनपदीय सोशल मीडिया सेल में तैनात कर्मियों को सूचना दी। जिसके क्रम में सोशल मीडिया सेल द्वारा उक्त बैगों के बारे में तत्काल कोतवाली नगर को अवगत कराया गया और बैगों को कोतवाली नगर पहुंचाया। सोशल मीडिया सेल को बैग की साइड पॉकेट से बरामद हुई डायरी से उनके टि्वटर अकाउंट का पता चला जिसको जनपदीय सोशल मीडिया सेल द्वारा टैग करते हुए एक ट्वीट किया गया। जिसमें थाना कोतवाली नगर तथा जनपदीय मीडिया सेल का नंबर लिखकर संपर्क करने हेतु कहा गया। आज दिनांक 27.03.2021 को बैग मालिक द्वारा टि्वटर पर जानकारी प्राप्त होने पर उन्होंने थाना कोतवाली नगर संपर्क किया जहां बैग मालिक को उनके बैग सुपुर्दगी में दिए गए। पूछताछ पर बैग मालिक ने बताया कि वह श्रीनगर में पोस्टेड है तथा छुट्टी पर घर आया था तथा एटा बस स्टैंड पर टैक्सी में बैग रखकर कुछ सामान लेने लगा तथा बाद में भ्रमित होकर दूसरी टैक्सी का पीछा करने लगा। काफी देर प्रयास करने के बाद निराश होकर घर आ गया। आज ट्विटर के माध्यम से सूचना मिली तब थाना कोतवाली नगर संपर्क किया। पुलिस द्वारा किए गए इस सराहनीय कार्य की बैग मालिक द्वारा काफी सराहना की गई तथा आमजन ने भी पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की है।