
प्रधानी के दावेदार, समर्थकों ने प्रतिद्वंद्वी को पीटा
एटा-पंचायत चुनाव की घोषणा शुरू होते हुए घटनाएं बढ़ने लगी है। प्रधान दावेदार ने समर्थकों के साथ मिलकर प्रतिद्वंद्वी की पिटाई कर घायल कर दिया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना जैथरा के गांव बरौलिया निवासी तेजवीर के चाचा अवधेश चुनाव लड़ रहे है। आरोप है कि गांव में दूसरा पक्ष भी चुनाव में खड़ा हुआ है। गुरूवार शाम को कहासुनी के बाद दूसरे पक्ष ने तेजवीर, अवधेश की पिटाई कर घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की तहरीर दे दी है।