पानी का महत्व, पानी सहेजने की दी जानकारी

पानी का महत्व, पानी सहेजने की दी जानकारी

~राष्ट्रीय जल शक्ति अभियान के प्रति जागरूक किए ग्रामीण निबंध और बाल पेंटिग की प्रतियोगिताएं हुई प्रतियोगी पुरस्कृत~
एटा: निधौलीकलां ब्लाक के पुठिया स्थित श्री शंकर लाल इंटर कॉलेज में शुक्रवार को नेहरू युवा केंद्र द्वारा राष्ट्रीय जल शक्ति अभियान पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें ग्रामीणों ने बरसात की प्रत्येक बूंद को सहेजने की शपथ ली। कार्यक्रम में निबंध और बाल पेंटिग की प्रतियोगिताएं हुईं। प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया गया।

केंद्र की जिला युवा अधिकारी सोनाली नेगी के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में नेहरू युवा मंडल गदुआ के सचिव रवि यादव ने ग्रामीणों को केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रीय जल शक्ति अभियान (कैच द रेन) के बारे में समझाया। उन्होंने कहा कि भूजल को बचाने के लिए बरसात की बूंदों को एकत्रित करने और सुरक्षित रखने की जरूरत है, अगर ऐसा नहीं किया तो जमीन का जल भी समाप्त होने की स्थिति बन जाएगी। पदाधिकारियों ने कहा कि पानी को बचाने के लिए प्रत्येक नागरिक को जल योद्धा बनना होगा।। लोगों ने प्रत्येक बूंद को सहेजने की शपथ ली। कार्यक्रम में जल संरक्षण विषय पर निबंध एवं बाल पेंटिग प्रतियोगिता हुई। जिसमें विनीता पचौरी प्रथम, राखी यादव द्वितीय, नवनीत कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतिभागियों को मंडल कमेटी द्वारा पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य सत्यभान सिंह, वेदपाल सिंह, जसवंत सिंह, विश्वजीत सिंह, अवधेश कुमार आदि मौजूद थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks