युवती ने प्रेमी पर तेजाब फेंका, अस्पताल में हुई मौत; युवक की दूसरी जगह शादी तय होने से थी नाराज

आगरा में प्रेमिका ने किया एसिड अटैक: युवती ने प्रेमी पर तेजाब फेंका, अस्पताल में हुई मौत; युवक की दूसरी जगह शादी तय होने से थी नाराज*===============

आगरा में प्रेम संबंध में दरार के बीच एसिड अटैक की घटना सामने आई है। जिले के हरीपर्वत थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक युवती ने अपने प्रेमी को घर बुलाया और उस पर एसिड फेंक दिया। बुरी तरह झुलसे युवक को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। घटना में युवती भी झुलस गई है। उसे भी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल वह पुलिस की गिरफ्त में है।
कासगंज का रहने वाला देवेंद्र आगरा के एक लैब में असिस्टेंट का काम करता था। जबकि लड़की सोनम एक निजी अस्पताल में नर्स है। दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। काफी दिनों तक दोनों लिव इन में रहे थे, लेकिन देवेंद्र की शादी दूसरी जगह तय होने से दोनों के बीच मनमुटाव चल रहा था। इसके बाद दोनों अलग हो गए थे। हालांकि संबंध पूरी तरह खत्म नहीं हुए थे।

बताया जा रहा है कि सोनम ने गुरुवार की शाम देवेंद्र को फोन कर उसके कमरे में लगे पंखे को दुरुस्त करने के लिए बुलाया था। देवेंद्र के पहुंचने पर दोनों के बीच विवाद हुआ। विवाद के दौरान सोनम ने देवेंद्र पर तेजाब से भरी बोतल उड़ेल दिया। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचित करते हुए उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान देवेंद्र की मौत हो गई। वहीं, सोनम भी तेजाब की चपेट में आकर झुलसी है।एसपी सिटी रोहन पी बोत्रे ने बताया कि आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया गया है। चूंकि वह भी एसिड की चपेट में आकर झुलसी है, इसलिए इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks